अभिमन्यु अनत

0 लेख
अभिमन्यु अनत का जन्म 9 अगस्त सन 1937 को मॉरीशस में हुआ था। उन्होंने अपनी उच्च-स्तरीय हिन्दी उपन्यासों और कहानियों के द्वारा मॉरीशस को हिन्दी साहित्य में मंच पर प्रतिष्ठित किया। अभिमन्यु अनत का जन्म एक गरीब परिवार में हुआ। आर्थिक कठिनाइयों की वजह से वे सुचारु रूप से औपचारिक शिक्षा अधिक ग्रहण नहीं कर पाए लेकिन अपने श्रम से प्रसिद्ध लेखकों की रचनाओं पढकर उन्होंने अपनी लेखकीय कला का प्रमाण दिया। वे एक सजग, प्रतिबद्ध और कर्मठ रचनाकार हैं। उन्होंने अपनी कहानियों को अपने समय के बयान के तौर पर लिखा है । नि: संदेह मारीशस के हिंदी साहित्य के इतिहास में उनका रचनाकार 'अभिमन्यु अनत युग ' के रूप में दर्ज होगा। उनकी प्रमुख रचनाएं हैं- कैक्टस के दांत (कविता संकलन), नागफनी में उलझी सांसें (कविता संकलन), एक डायरी बयान (कविता संकलन), गुलमोहर खौल उठा (कविता संकलन), मॉरीशस की हिन्दी कविता (संपादित), मॉरीशस के नौ हिन्दी कवि (संपादित), विरोध (नाटक), तीन दृश्य (नाटक), गूँगा इतिहास (नाटक), रोक दो कान्हा (नाटक), देख कबीरा हांसी (नाटक), एक थाली समन्दर (कहानी संग्रह), खामोशी के चीत्कार (कहानी संग्रह), इंसान और मशीन (कहानी संग्रह), वह बीच का आदमी (कहानी संग्रह), जब कल आएगा यमराज (कहानी संग्रह), लहरों की बेटी (लघु उपन्यास), मार्क ट्वेन का स्वर्ग (लघु उपन्यास), फैसला आपका (लघु उपन्यास), मुड़िया पहाड़ बोल उठा (लघु उपन्यास), और नदी बहती रही (लघु उपन्यास), आन्दोलन (लघु उपन्यास), एक बीघा प्यार (लघु उपन्यास), जम गया सूरज (लघु उपन्यास), तीसरे किनारे पर (लघु उपन्यास), चौथा प्राणी (लघु उपन्यास), लाल पसीना (लघु उपन्यास), तपती दोपहरी (लघु उपन्यास), कुहासे का दायरा (लघु उपन्यास), शेफाली (लघु उपन्यास), हड़ताल कब होगी (लघु उपन्यास), चुन-चुन चुनाव (लघु उपन्यास), अपनी ही तलाश (लघु उपन्यास), पर पगडंडी मरती नहीं (लघु उपन्यास), अपनी-अपनी सीमा (लघु उपन्यास), गांधीजी बोले थे (लघु उपन्यास), शब्द भंग (लघु उपन्यास), पसीना बहता (लघु उपन्यास), आसमाप अपना आँगन (लघु उपन्यास), अस्ति-अस्तु (लघु उपन्यास), हम प्रवासी (लघु उपन्यास), अपना मन उपवन (उपन्यास), 'लाल पसीना', (कालजयी महाकाव्यात्मक उपन्यास)। अभिमन्यु अनत को अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया जैसे साहित्य अकादमी, सोवियत लैंड नेहरू पुरस्कार, मैथिलीशरण गुप्त सम्मान, यशपाल पुरस्कार, जनसंस्कृति सम्मान, उत्तरप्रदेश हिन्दी संस्थान पुरस्कार आदि।

रचनाएँ

No posts to display

प्रचलित लेखक

आपकी रचना