गीत चतुर्वेदी

0 लेख
गीत चतुर्वेदी का जन्म 27 नवंबर 1977 को मुंबई में हुआ। उनकी सिनेमा, संगीत और विश्व कविता में गहरी दिलचस्पी है तथाअनुवाद में मन रमता है।उन्होंने लोर्का, नेरूदा, यानिस रित्सोस, एडम ज़गायेव्स्की, अदूनिस, तुर्की युवा कवि आकग्यून आकोवा और इराक़ी कवयित्री दुन्या मिखाईल आदि की कविताओं के अनुवाद किए हैं। इनके अलावा मराठी से हिंदी में भी कई अनुवाद किए। उनकी प्रमुख रचनाएं हैं- कविताएं पहल, तद्भव, उद्भावना कवितांक, वागर्थ, साक्षात्कार, पल-प्रतिपल, वसुधा, समकालीन भारतीय साहित्य, कथादेश, अन्यथा आदि पत्रिकाओं में प्रकाशित। पहला कविता संग्रह 'आलाप में गिरह' 2010 में राजकमल प्रकाशन, नई दिल्‍ली से प्रकाशित. पहल, नया ज्ञानोदय, तद्भव, प्रगतिशील वसुधा और अकार में लंबी कहानियां `सावंत आंटी की लड़कियां´, `सौ किलो का सांप´, `साहिब है रंगरेज़´, 'गोमूत्र', 'सिमसिम' और 'पिंक स्लिप डैडी' प्रकाशित। संवाद प्रकाशन, मेरठ से दो किताबें प्रकाशित- नेरूदा के संस्मरणों व लेखों का अनुवाद `चिली के जंगलों से´ और `चार्ली चैपलिन की जीवनी´। 'मदर इंडिया' कविता के लिए वर्ष 2007 का भारत भूषण अग्रवाल पुरस्कार।

रचनाएँ

No posts to display

प्रचलित लेखक

आपकी रचना