गुलज़ार

0 लेख
सम्पूर्ण सिंह कालरा उर्फ़ गुलज़ार का जन्म 18 अगस्त 1936 में दीना, झेलम जिला, पंजाब, ब्रिटिश भारत में हुआ था, जोकि अब पाकिस्तान में है। देश के विभाजन के वक्त इनका परिवार पंजाब के अमृतसर में आकर बस गया। वहीं गुलज़ार साहब मुंबई चले आए। मुंबई आकर उन्होंने एक गैरेज में बतौर मैकेनिक का करना शुरू कर दिया। वह खाली समय में शौकिया तौर पर कवितायें लिखने लगे। इसके बाद उन्होंने गैरेज का काम छोड़ हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्देशक बिमल राय, हृषिकेश मुख़र्जी और हेमंत कुमार के सहायक के रूप में काम करने लगे। उनकी प्रमुख रचनाएं हैं- कुछ और नज्में – नज़्म संग्रह, छैंया-छैंया – गज़ल संग्रह, यार जुलाहे – नज़्म एवं गज़ल संग्रह, त्रिवेणी – त्रिवेणी संग्रह, पुखराज – नज़्म एवं त्रिवेणी संग्रह, रात पश्मीने की – नज़्म एवं त्रिवेणी संग्रह, चौरस रात -लघु कथाएँ, जानम -कविता संग्रह, एक बूँद चाँद -कविताएँ, रावी पार -कथा संग्रह, रात, चाँद और मैं, खराशें। गुलज़ार को वर्ष 2002 में ‘साहित्य अकादमी पुरस्कार' तथा वर्ष 2004 में उन्हें देश के तीसरे बड़े नागरिक सम्मान पद्मभूषण से भी सम्मानित किया गया।

रचनाएँ

No posts to display

प्रचलित लेखक

आपकी रचना