कैफ़ी आज़मी

0 लेख
कैफ़ी आजमी का जन्म 14 जनवरी 1919 को आजमगढ़ में हुआ था। उनका असल नाम सैयद अतहर हुसैन रिज़वी था। 11 साल की उम्र में उन्होंने अपनी पहली गज़ल लिखी।किशोर होते-होते मुशायरे में शामिल होने लगे। वर्ष 1936 में साम्यवादी विचारधारा से प्रभावित हुए और सदस्यता ग्रहण कर ली। धार्मिक रूढ़िवादिता से परेशान कैफी को इस विचारधारा में जैसे सारी समस्याओं का हल मिल गया। उन्होंने निश्चय किया कि सामाजिक संदेश के लिए ही लेखनी का उपयोग करेंगे। 1943 में साम्यवादी दल ने मुंबई कार्यालय शुरू किया और ‍उन्हें जिम्मेदारी देकर भेजा। यहां आकर कैफी ने उर्दू जर्नल ‘मजदूर मोहल्ला’ का संपादन किया। उन्होंने कई फिल्मों में अपने गीत और ग़ज़ल दिये। उनके प्रमुख काव्य संग्रहः ‘झंकार’, ‘आख़िर-ए-शब’, ‘आवारा सजदे’, ‘मेरी आवाज़ सुनो’(फिल्मी गीत), ‘इबलीस की मजलिसे शूरा’ (दूसरा इजलास) हैं। 10 मई 2002 को इनका देहावसान हो गया। क़ैफ़ी आज़मी को राष्ट्रीय पुरस्कार के अलावा कई बार फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। 1974 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया।

रचनाएँ

No posts to display

प्रचलित लेखक

आपकी रचना