कैलाश वाजपेयी

0 लेख
कैलाश वाजपेयी का जन्म 11 नवम्बर 1934 को हमीरपुर उत्तर-प्रदेश में हुआ था। उन्होंने दिल्ली दूरदर्शन के लिए कबीर, सूरदास, जे कृष्णमूर्ति, रामकृष्ण परमहंस के जीवन पर फिल्में भी बनाई थीं। वह लंबे समय तक दूरदर्शन की हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य भी रहे। स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित नाटक 'युवा संन्यासी' उनका प्रसिद्ध नाटक है। उन्होंने 1967 में चेकोस्लोवाकिया तथा 1970 में सांस्कृतिक विनिमय कार्यक्रम के अन्तर्गत रूस, फ्रांस, जर्मनी, स्वीडन और अन्य यूरोपीय देशों की यात्रा की। उन्होंने हिंदी की 'आधुनिक कविता' का व्यक्तित्व निर्मित करने में अहम भूमिका अदा की। उनकी प्रमुख कृतियों में 'संक्रांत', 'देहात से हटकर', 'तीसरा अंधेरा', 'सूफीनामा', 'भविष्य घट रहा है', 'हवा में हस्ताक्षर', 'शब्द संसार' चुनी हुई कविताएँ, भीतर भी ईश्वर आदि शामिल हैं। उन्हें हिंदी अकादमी सम्मान,एसएस मिलेनियम अवॉर्ड,प्रतिष्ठित व्यास सम्मान, ह्यूमन केयर ट्रस्ट अवॉर्ड अक्षरम् का विश्व हिन्दी साहित्य शिखर सम्मान से तथा उनके कविता संग्रह ‘हवा में हस्ताक्षर’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया था।

रचनाएँ

No posts to display

प्रचलित लेखक

आपकी रचना