मनोहर श्याम जोशी का जन्म 9 अगस्त, साल 1933 को राजस्थान के अजमेर में हुआ था। वह आधुनिक हिन्दी साहित्य के श्रेष्ट गद्यकार, उपन्यासकार, व्यंग्यकार, पत्रकार, दूरदर्शन धारावाहिक लेखक, जनवादी-विचारक, फिल्म पट-कथा लेखक, उच्च कोटि के संपादक, कुशल प्रवक्ता तथा स्तंभ-लेखक थे। दूरदर्शन के प्रसिद्ध और लोकप्रिय धारावाहिकों- ' बुनियाद' 'नेताजी कहिन', 'मुंगेरी लाल के हसीं सपने', 'हम लोग' आदि के कारण वे भारत के घर-घर में प्रसिद्ध हो गए थे। वे रंग-कर्म के भी अच्छे जानकार थे। उन्होंने धारावाहिक और फिल्म लेखन से संबंधित ' पटकथा-लेखन' नामक पुस्तक की रचना की है। दिनमान' और 'साप्ताहिक हिन्दुस्तान' के संपादक भी रहे।
उनकी प्रमुख रचनाएं हैं-
उपन्यास- कुरु कुरु स्वाहा -1980, कसप - 1982, हरिया हरक्युलिस की हैरानी - 1994, हमज़ाद - 1996, टा टा प्रोफ़ेसर -2001, कयाप - 2001, कौन हूँ मैं - 2006, कपीशजी - 2009, वधस्थल - 2009, उत्तराधिकारिणी - 2015।
उनके प्रमुख धारावाहिक हैं- हमलोग, बुनियाद, कक्का जी कहिन, मुंगेरी लाल के हसीन सपनें, हमराही, ज़मीन आसमान, गाथा।
उन्हे 2005 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया।