नवीन सागर का जन्म 29 नवंबर 1948 को सागर, मध्य प्रदेश में हुआ था। वह एक समकालीन कवि और कथाकार थे। बेहद संवेदनशील कविताओं के कवि नवीन सागर लोकप्रियता और प्रसिद्धि से दूर रहने वाले इंसान थे। 14 अप्रैल 2000 को हुई अपनी असमय मृत्यु से पहले वे अपना एक अलग नाम बना चुके थे।
उनकी प्रमुख रचनाएं हैं-
नींद से लम्बी रात (कविता संग्रह), आसमान भी दंग (बाल-कविताएँ); उसका स्कूल (कहानी-संग्रह)।