प्रकाश मनु का जन्म 12 मई, 1950 को शिकोहाबाद, उत्तर प्रदेश में हुआ। प्रकाश मनु बाल-साहित्य के सुपरिचित हस्ताक्षर माने जाते हैं। उन्होंने ‘हिन्दी बाल कविता का इतिहास' भी लिखा है। बड़ों के लिए लिखे गए उनके उपन्यास ‘यह जो दिल्ली है', ‘कथा सर्कस' तथा ‘पापा के जाने के बाद' प्रसिद्ध हैं।
उनकी प्रमुख रचनाएं हैं- एक था ठुनठुनिया, हाथी का जूता, इक्यावन बाल कविताएँ, बच्चों की एक सौ एक कविताएँ (बाल-कविताएँ)। गोलू भागा घर से (बाल उपन्यास), भुलक्कड़ पापा, लो चला पेड़ आकाश में, इक्यावन बाल कहानियाँ, चिन-चिन चूँ (बाल कहानियाँ)।
उन्हें पहला साहित्य अकादमी बाल साहित्य पुरस्कार (2010), गिरिजाकुमार माथुर स्मृति पुरस्कार, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान का "बाल साहित्य भारती पुरस्कार" से सम्मानित किया गया।