अंग्रेजी भाषा के, बेहतरीन लेखक रस्किन बॉन्ड का जन्म 19 मई, 1934 को हिमाचल प्रदेश के कसौली में हुआ था। बचपन से ही लिखने का शौक होने की वजह से बॉन्ड कॉलेज तक आते-आते एक मंझे हुए लेखक बन गए। तब उन्होंने कई अवार्ड भी जीते थे। उन्होंने अब तक 500 से ज्यादा कहानियां, उपन्यास, संस्मरण और कविताएं लिखी हैं, जिनमें से अधिकतर बच्चों के लिए हैं और जो आज भी काफ़ी पढ़े जाते हैं। रस्किन बॉण्ड की कई कहानियों पर फिल्में बन चुकी हैं।
उनकी कुछ प्रमुख कहानियाँ हैं- पतंगवाला एक नन्हा दोस्त, अंधेरे में एक चेहरा, चालीस भाइयों की पहाड़ी, बुद्धिमान काजी, अल्लाह की बुद्धिमानी, झुकी हुई कमरवाला भिखारी।
1999 में भारत सरकार ने उन्हें साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया। 2014 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। 'ऑवर ट्रीज़ स्टिल ग्रो इन देहरा' के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला।