साहिर लुधियानवी

0 लेख
साहिर लुधियानवी का जन्म 8 मार्च 1921 लुधियाना में हुआ था। वह एक प्रसिद्ध शायर तथा गीतकार थे। उनका असली नाम अब्दुल हयी साहिर था। उनके बारे में कहा जाता है कि उन्होंने जितना ध्यान औरों पर दिया उतना खुद पर नहीं। वे एक नास्तिक थे तथा उन्होंने आजादी के बाद अपने कई हिन्दू तथा सिख मित्रों की कमी महसूस की जो लाहौर में थे। वे आजीवन अविवाहित रहे तथा उनसठ वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया। उनके जीवन की तल्ख़ियां (कटुता) इनके लिखे शेरों में झलकती है। हिन्दी (बॉलीवुड) फ़िल्मों के लिए लिखे उनके गानों में भी उनका व्यक्तित्व झलकता है। उनके गीतों में संजीदगी कुछ इस कदर झलकती है जैसे ये उनके जीवन से जुड़ी हों। उनकी प्रमुख रचनाएं हैं- तल्खियाँ,परछाईयाँ (संग्रह) । 59 वर्ष की अवस्था में 25 अक्टूबर 1980 को दिल का दौरा पड़ने से साहिर लुधियानवी का निधन हो गया।

रचनाएँ

No posts to display

प्रचलित लेखक

आपकी रचना