शैल चतुर्वेदी

0 लेख
शैल चतुर्वेदी का जन्म 29 जून 1936 को हुआ था। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एक अध्यापक के रूप में अपना जीवन शुरू किया और जल्द ही विभिन्न कवि सम्मेलन (कविता सभा) में भाग लेना शुरू कर दिया, और अपनी द्विअर्थक राजनीतिक टिप्पणी के साथ, 1970 और 1980 के प्रमुख हास्यवादियों के बीच खुद के लिए अपनी पहचान बनाई, जिनमे काका हाथरसी, प्रदीप चौबे और अशोक चक्रधर शामिल थे। वह होली के त्यौहार के समय, वार्षिक कवि सम्मलेन जो की दूरदर्शन, द्वारा प्रसारित किया जाता था में नियमित रूप में सम्मिलित होते थे। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया, जैसे कि उपहार (1971), चितचोर (1976), चमेली की शादी (1986) और करीब (1998)। 1994 में श्रीमान श्रीमति में उन्होंने केशव और गोखले के बॉस "शर्मा जी" की भूमिका निभाई थी, जो की एक मशहूर टी वी श्रृंखला थी। उनकी प्रमुख रचनाएं हैं- बाजार का ये हाल है, चल गई,लेन देन, तुम वाकई गधे हो, सौदागर ईमान के, कब मर रहें हैं, भीख माँगते शर्म नहीं आती, आँख और लड़की, पेट का सवाल है, हे वोटर महाराज, मूल अधिकार, दफ़्तरीय कविताएं, देश के लिये नेता, पुराना पेटीकोट, औरत पालने को कलेजा चाहिये, उल्लू बनाती हो?, तू-तू, मैं-मैं, एक से एक बढ़ के, अप्रेल फूल, यहाँ कौन सुखी है, गांधी की गीता, मजनूं का बाप, शायरी का इंक़लाब, दागो, भागो, कवि सम्मेलन, टुकड़े-टुकड़े हूटिंग, फ़िल्मी निर्माताओं से। कुछ समय से गुर्दे की जटिल बीमारी से पीड़ित होने के बाद, 29 अक्टूबर 2007 को उनकी मृत्यु हो गई।

रचनाएँ

No posts to display

प्रचलित लेखक

आपकी रचना